Posts

Showing posts from April, 2020

Irrfan Khan

Image
Irrfan Khan Irrfan Khan इरफान खान कल 29 अप्रैल 2020 को हमसे और इस दुनिया से विदा हो गए। आज मैंने जब हमारे महान कलाकार इरफान खान की मृत्यु का समाचार जब सुना तब मैं भावुक रह गया मेरी आंखों में आंसु आ गए। वो तो मुझे जानते तक नहीं थे आखिर क्या रिश्ता था हमारा की मैं उनके इस सामाचार पर दुःख हो गया? थोड़ी देर बाद मैं जब शांत हुआ तब मुझे दिल से लगा कि इंसान भले ही एक - दूसरे को न जानते हों, लेकिन अगर हम किसी के प्रति जब साकारात्मक छवि बना लेते हैं तब हमारा उनसे दिल से रिश्ता जुड़ जाता है। उन्होंने हमें कई इंसानियत की पाठ पढ़ाई है अपने फिल्मों के जरिए जिन्हें कभी भुला नहीं जा सकता। आज मैंने उनकी याद में Qarib Qarib Singlle फिल्म देखी। जिसे देखने के बाद लगा कि यही है जीवन की सच्चाई फिल्म में जिस तरह एक प्यार की कहानी को दर्शाया गया है वैसे ही तो होती है हमारे जीवन में भी कई लड़कियां रिजेक्ट कर देती है। कुछ कबूल भी करती हैं तो उनकी शादी हो जाती है। अंत में हम उनकी यादों में खोए रहते हैं सालों तक। फिल्म इतनी मजेदार थी कि कितनी जल्दी खत्म हो गया पता ही नहीं चला। ऐसा लग रहा था कि मान

Aarogya Setu App

Image
Aarogya Setu Aarogya Setu App क्या है आरोग्य सेतु ( Aarogya Setu)? आरोग्य सेतु एक मोबाइल ऐप ( App) है जो आपको बताता है कि आप कोरोना वायरस (Corona Virus ) से सुरक्षित है कि नहीं।  हमारी दुनिया इस वक्त एक बहुत बड़ी महामारी से जुझ रही है, और इस वक्त हमारे पास वैसा कुछ हथियार नहीं है जिससे हम इस महामारी का सामना कर पाए। ऐसे में अपने आप को बचाना ही बेहतर है। कुछ दिन हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि जल्दी हमारे पास कुछ इसका इलाज मिल जाए। क्यो जरूरी है आरोग्य सेतु ऐप (Arogya setu app) हर कोई सुरक्षित रहना चाहता है, लेकिन हमें कुछ छोटे बड़े काम पड़ ही जाते है जिसकी वजह से हमें बाहर जाना पड़ता है। जैसे राशन लाने या फिर मेडिकल में कुछ दवाइयां लेने या कभी इमरजेंसी आ गई ऐसे में आरोग्य सेतु ऐप हमें बचाता है। इसे डाउनलोड करने के बाद हमें इसमें कुछ टेस्ट कराने होते हैं ओनलाइन इसमें कुछ आपसे सवाल पुछे जाएंगे उसमें आपको सही जवाब देने होते हैं जिसके बाद यह बताता है कि आप सुरक्षित है या नहीं और अगर नहीं है तो तुरंत अपनी जांच करवाएं। इस्तेमाल ( How to u

Motivational and Inspirational Quote - Sasaplanet

Image
Motivational Quote in Hindi हिमालय की धारा को पर्वतें रोक नहीं सकती अपने आप को भी ऐसे तैयार करो की  तुम्हें कोई सफलता पाने से रोक न सके। Motivational Quote  Motivational Quote in English Mountains cannot stop the Himalayan stream  Prepare yourself like that Nothing could stop you from Achieving success. Author - Amit Rockz Motivational Quote

How Did Blogging Change the World

Image
How Did Blogging Change the World ब्लाॅगिंग ने दुनिया को कैसे बदल दिया?        History of internet हमारी आज की दुनिया काफ़ी तेज़ हो चुकी है, लेकिन इसके पीछे बहुत बड़ी ऐतिहासिक घटना भी है। आज हर चीज़ आसान है, हमारी जिंदगी बहुत ही सरल हो गई है, और इन सब के पीछे टेक्नोलॉजी है। टेक्नोलॉजी ने हमारी दुनिया को एक नया मोड़ दे दिया है। हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो इन सब के बारे में नहीं जानते कि टेक्नोलॉजी से पहले की दुनिया कैसी थी? क्या आपको मालूम है कि जिस पोस्ट को आप पढ़ रहे हैं, उसे कौन लिखता है या फिर गूगल के पास इतने सारे जवाब कैसे होते हैं? आज हम इस लेेख में ब्लाॅगिंग से पहले की दुनिया को दर्शाने वाले हैं। भारत सन् 2015 आज से 5साल पहले हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी। हमारी दुनिया काफ़ी पीछे थी। उस वक्त हर किसी के पास इंटरनेट नहीं होता था। हमें जो भी चीज को जानना होता था, उसके लिए हमलोग कैफे जाया करते थे। कैफे वह जगह होती थी जहां ढ़ेर सारे कम्पयूटर होते थे, उस वक्त हमें 15 मिनट का 10रूपये किराया देना होता था, इन्टरनेट चलाने का, इन्टरनेट उस वक्त काफी महंगा होता था।  जिसक

Strong Love Quote - Sasaplanet

Image
Strong Love Quote in Hindi इंसान जिससे सच्चा प्रेम करता है उसके सामने कमजोर पड़ जाता है। Strong love quote Strong Love Quote in English The person we truly love Becomes weak in front of him. Strong love quote Author _ Amit Rockz

Inspirational Quote -Sasaplanet 2020

Image
Inspirational Quote in Hindi बुरे हालात इंसान को बुरा नहीं बल्कि और भी अच्छा बनाते हैं। Inspirational quote Inspirational Quote in English Bad situation are not bad  for humans Rather make it even better Author - Amit Rockz Inspirational quote

प्रकृति का अभिशाप - An Article for Mother Nature

Image
प्रकृति का अभिशाप Mother Nature दुनिया 21वीं सदी में सबसे ज्यादा विकसित हुई है। इंसान अपने बदलाव में इतने ब्यस्त हो गए कि वे प्रकृति को भूल ही गए। अगर प्रकृति को सबसे ज्यादा नुकसान किसी सदी में हुआ है तो 21वीं सदी में। आज प्रकृति इतने गुस्से में है कि उसे रोक पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। कोविड -19 जो महामारी का रूप ले चुकी है, इस महामारी से अब तक 1 लाख से ज्यादा जाने पुरे विश्व में हो चुकी है। अब भी ये महामारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आखिर कब रूकेगी ये महामारी 13 अप्रैल 2020 आज मैं बहुत दिनों बाद यह लेख लिख रहा हूं। मैं बहुत उदास भी हूं, क्यूंकि अब - तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है। कहीं लोगों में डर है तो कहीं उम्मीद है। मौत तो एक दिन होनी ही है लेकिन आपतकाल मौत इससे लोगों में ईश्वर के प्रति विश्वास कम हो जाता है, लोगों से अपने आप से अपने लक्ष्य से लगभग हर चीज़ से भरोसा उठ जाता है।  अगर जान है तो जहान है लेकिन है भी तो कैसे? यहां तो न उम्मीद है ना सामाग्री एक - एक दिन सामाग्री कम होते जा रही है । 3 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब और तेजी से मौत हो रही है। ऐसे में

Sad quote - Sasaplanet

Image
Sad quote in Hindi हम भविष्य की चिंता में अपना अतीत पीछे छोड़े आए अब अतीत की चिंता में वर्तमान पीछे छोड़े जा रहे है। Sad quote Sad quote in English We left our past behind in worrying about the future Now the present is being left behind in the worry of the past. Author - Amit Rockz Sad quote

जिंदगी को तेरी इंतजार - Hindi Love Story - Sasaplanet

Image
जिंदगी को तेरी इंतजार शहर से दूर हमारा एक छोटा सा गांव है, हमारे गांव का नाम वसुंधरा है। हमारे गांव के बुजुर्गो का कहना है हमारे गांव में एक परी का जन्म हुआ था उसी के नाम पर हमारे गांव का नाम वसुंधरा पड़ा। कहते है वसुंधरा का नाम सच्चे दिल से लो तो प्यार कि मनोकामना पूरी होती है। वसुंधरा एक प्रेम की देवी है उनका सदैव इस गांव पर नजर रहती है। जिंदगी को तेरी इंतजार हमारे राज्य का नाम हिमाचल प्रदेश है, यहां हमेशा बारिश होती है, सेब की खेती बहुत ज्यादा होती है। शिमला का सेब काफी मशहूर है भारत में। मैं 15 साल का था तब मेरे पिताजी ने मुझे शिमला भेज दिए पढ़ने के लिए, शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। दो साल शिमला में रहने के बाद मुझे यह शहर अच्छा लगने लगा। तीसरे साल मैंने काॅलेज में नाम लिखवाया। मुझे पढ़ाई में बहुत मजा आ रहा था। इस तरह कब दो महीने बीत गए पता ही नहीं चला। एक दिन मैंने एक लड़की को देखा, वह मुझे देखी और मेरे अंदर एक अजीब सी खुशी चमक उठी। मन ही मन मैं उस दिन बहुत खुश था। मुझे नहीं मालूम था कि प्यार क्या होता है, लेकिन शायद मुझे जैसा अभी महसूस हो रहा है उसे ह